फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To curb digital fraud, bridge transactions will be removed from UPI, talks are going on with banks

UPI: डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए यूपीआई से हटेगा पुल लेनदेन, बैंकों के साथ चल रही बातचीत

Wed, 19 Mar 2025 07:01 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 07:01 AM IST
सार

डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूपीआई पर पुल लेनदेन को हटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है। यूपीआई पर ज्यादातर डिजिटल धोखाधड़ी पुल लेनदेन के माध्यम से ही होती है। 

विज्ञापन
To curb digital fraud, bridge transactions will be removed from UPI, talks are going on with banks
धोखाधड़ी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूपीआई पर पुल लेनदेन को हटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है। यूपीआई पर ज्यादातर डिजिटल धोखाधड़ी पुल लेनदेन के माध्यम से ही होती है।  जब मर्चेंट्स की ओर से ग्राहकों को भुगतान के लिए रिक्वेस्ट भेजी जाती है, तो उसे पुल ट्रांजेक्शन कहा जाता है। जब ग्राहक क्यूआर या अन्य किसी माध्यम से लेनदेन करता है, तो उसे पुश ट्रांजेक्शन कहा जाता है।
विज्ञापन


पुल ट्रांजेक्शन को हटाने से धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन कुछ बैंकर्स का कहना है कि इससे सही लेनदेन भी प्रभावित होंगे और इसका असर दक्षता पर होगा। बैंकों से बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और इसे लागू करने पर अंतिम निर्णय होना है।
विज्ञापन


आरबीआई के आकड़े
आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि डिजिटल भुगतान और कर्ज से संबंधित शिकायतें बड़ी चिंता बनी हुई हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जून के बीच आरबीआई लोकपाल को 14,401 शिकायतें मिलीं। जुलाई-सितंबर तिमाही में 12,744 शिकायतें दर्ज की गईं। फरवरी में यूपीआई लेनदेन की संख्या 16 अरब के पार पहुंच गई, जिसका कुल लेनदेन मूल्य 21 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। 2024 में यूपीआई लेनदेन की संख्या 46 फीसदी बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed