फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To become the next Secretary-General of the UN on India congratulates Guteres

भारत ने संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव बनने पर गुटेरेस को दी बधाई 

Thu, 06 Oct 2016 06:42 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Thu, 06 Oct 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
To become the next Secretary-General of the UN on India congratulates Guteres
गुटरेश - फोटो : BBC

भारत ने पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने पर बधाई दी है। वह बान की मून की जगह लेंगे। मून को दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘बधाई, शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी आलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।’ अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं।

विज्ञापन

इस वर्ष जुलाई में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस ने स्वराज से मुलाकात की थी। लगभग 10 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन के प्रमुख रह चुके 67 वर्षीय गुटेरेस औपचारिक चुनाव से पहले सुरक्षा परिषद के चुनाव स्ट्रॉ चुनाव में सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं।
विज्ञापन

कुल 15 देशों की सुरक्षा परिषद के बुधवार को हुए छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को 13 प्रोत्साहित मत मिले। वीटो का अधिकार रखने वाले पांच देशों में से किसी ने भी उनके खिलाफ मतदान नहीं किया। इससे संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में गुटेरेस का चुना जाना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव

To become the next Secretary-General of the UN on India congratulates Guteres
राजदूत सैयद अकबरुद्दीन - फोटो : twitter

भारत ने पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने पर बधाई दी है। वह बान की मून की जगह लेंगे। मून को दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘बधाई, शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी आलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।’ अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं।

इस वर्ष जुलाई में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस ने स्वराज से मुलाकात की थी। लगभग 10 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन के प्रमुख रह चुके 67 वर्षीय गुटेरेस औपचारिक चुनाव से पहले सुरक्षा परिषद के चुनाव स्ट्रॉ चुनाव में सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं।

कुल 15 देशों की सुरक्षा परिषद के बुधवार को हुए छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को 13 प्रोत्साहित मत मिले। वीटो का अधिकार रखने वाले पांच देशों में से किसी ने भी उनके खिलाफ मतदान नहीं किया। इससे संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में गुटेरेस का चुना जाना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed