{"_id":"592b9a034f1c1bd657bda9b2","slug":"to-answer-people-s-questions-on-gst-revenue-department-launches-twitter-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST पर आपके सवालों के जवाब देगी सरकार, ट्विटर हैंडल शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
GST पर आपके सवालों के जवाब देगी सरकार, ट्विटर हैंडल शुरू
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 29 May 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर उद्योग जगत के सवालों और आशंकाओं का जवाब देने के लिए राजस्व विभाग ने रविवार को एक ट्विटर हैंडल की शुरुआत की। व्यापारी और उद्योग जगत के लोग ट्विटर हैंडल, @एएसकेजीएसटी_जीओआई पर जीएसटी से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं जिसका जवाब सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम के अधिकारी देंगे।
विज्ञापन
जीएसटी को लागू होने में अभी लगभग एक महीने का समय बचा है। लेकिन इसको लेकर उद्योग जगत के मन में कई सवाल और आशंकाएं उठ रही हैं। इसीलिए विभाग की ओर से ट्विटर हैंडल की शुरुआत की गई। वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस ट्विटर हैंडल पर जीएसटी से संबंधित सवाल पूछने के लिए सभी करदाताओं और अन्य पक्षकारों का स्वागत है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में जीएसटी के तहत 1200 से ज्यादा वस्तुओं और 500 सेवाओं का टैक्स स्लैब निर्धारित करने का फैसला किया था। इन सभी वस्तुुओं और सेवाओं को 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के चार स्तरीय स्लैब में वर्गीकृत किया गया था।
विज्ञापन