फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC wrote a letter to Election commission regarding rules of appointment election agent

तृणमूल का चुनाव आयोग को पत्र: चुनाव एजेंट की नियुक्ति में दी गई ढील वापस लेने की मांग

Sun, 28 Mar 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 28 Mar 2021 05:28 PM IST
सार

पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से मिलकर पुराने नियम को बहाल करने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मिला था। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव है। पहले चरण का मतदान कल हुआ था।

विज्ञापन
TMC wrote a letter to Election commission regarding rules of appointment election agent
TMC - फोटो : wikipedia

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उससे हाल के उस आदेश को वापस लेने की अपील की है जिसमें चुनाव एजेंट नियुक्त करने के नियम में ढील दी गई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि आयोग ने भाजपा की मदद करने के लिए यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


मार्च 2009 में निर्वाचन आयोग ने एक व्यवस्था दी थी कि उम्मीदवारों द्वारा जो चुनाव एजेंट नियुक्त किए जाते हैं, वे उसी मतदान केंद्र या उसी निर्वाचन क्षेत्र के पड़ोस के मतदान केंद्रों के मतदाता होंगे। लेकिन हाल ही में इस प्रावधान में बदलाव किया गया और विधानसभा क्षेत्र के किसी भी हिस्से से संबंध रखनेवाले मतदाता को चुनाव एजेंट नियुक्त करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने 26 मार्च को भेजे गए अपने पत्र में कहा है, ‘(आयोग द्वारा उसे) मिले इनपुट के आधार पर और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया। ऐसे कारण न केवल संदिग्ध हैं, बल्कि इससे हम इस निष्कर्ष पर भी पहुंचे हैं कि इसे भारतीय जनता पार्टी जैसे कुछ दलों को सहायता पहुंचाने के लिए लागू किया गया क्योंकि उनके पास पर्याप्त चुनाव एजेंट जुटाने की ताकत नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने यह पत्र रविवार को जारी किया। इसने दावा किया कि नए निर्देश भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए दुर्भावनापूर्ण मंशा से जारी किए गए। पार्टी ने आरोप लगाया, ‘पश्चिम बंगाल में चुनाव की निर्धारित तारीख से महज पहले निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसा निर्देश जारी किया जाना मनमानापूर्ण, राजनीति से प्रेरित एवं पक्षपातपूर्ण है।’

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से इस निर्देश को वापस लेने और पुराने नियम को बहाल करने करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed