{"_id":"62f18ff71756f23acb34a323","slug":"tmc-workers-vandalise-party-mla-house-alleging-he-took-cash-for-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने TMC विधायक के घर की तोड़फोड़, पार्टी में पद देने के लिए पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने TMC विधायक के घर की तोड़फोड़, पार्टी में पद देने के लिए पैसे लेने का आरोप
Tue, 09 Aug 2022 04:06 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:06 AM IST
सार
विधायक इदरीस अली ने कहा कि टीएमसी के कुछ स्थानीय नेताओं ने मेरी कार और मेरे घर के निचले फ्लोर में तोड़फोड़ की। पार्टी पदों के आवंटन के बदले वित्तीय अनियमितताओं का आरोप निराधार है और मुझे बदनाम करने के लिए राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
TMC MLA Idris Ali
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक इदरीस अली के घर पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी के स्थानीय संगठन में पदों के आवंटन के लिए पैसे लिए।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व लोकसभा सांसद अली ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि टीएमसी के कुछ स्थानीय नेता संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों को पार्टी के ब्लॉक-स्तरीय संगठन में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी के कुछ स्थानीय नेताओं ने मेरी कार और मेरे घर के निचले फ्लोर में तोड़फोड़ की। पार्टी पदों के आवंटन के बदले वित्तीय अनियमितताओं का आरोप निराधार है और मुझे बदनाम करने के लिए राजनीति से प्रेरित है।’’
विज्ञापन
उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘कुछ स्थानीय नेता इस तरह के सौदों में शामिल हैं और ब्लॉक स्तर के संगठन में ऐसे लोगों का प्रवेश सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ तोड़फोड़ के बाद भगोबंगोला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
टीएमसी के एक स्थानीय नेता ने कहा कि अली पिछले कुछ सालों से पार्टी के पुराने लोगों को दरकिनार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह शायद ही स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझते हैं और अपने मनमाने फैसलों को सभी पर थोपने की कोशिश करते हैं।"