फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC will be destroyed within 24 hours: Suvendu Adhikari says will work for Hindus in Nandigram

बंगाल: 'TMC 24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगी', शुभेंदु अधिकारी बोले- नंदीग्राम में हिंदुओं के लिए काम करूंगा

Tue, 05 May 2026 07:42 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, हल्दिया (पश्चिम बंगाल)
एएनआई, हल्दिया (पश्चिम बंगाल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 May 2026 07:42 AM IST
सार

नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक समुदाय का पूरा समर्थन मिला और दूसरे समुदाय का वोट टीएमसी को गया। उन्होंने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी बताया और कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे करेगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
TMC will be destroyed within 24 hours: Suvendu Adhikari says will work for Hindus in Nandigram
शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम सीट से जीत हासिल करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी वह काम करेगी, जिसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में की थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी करार दिया। 
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, इस बार मैंने करीब 10 हजार मतों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया। वहां मुसलमानों का पूरा वोट टीएमसी को गया। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। टीएमसी खत्म हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर यह बर्बाद हो जाएगी, खत्म हो जाएगी। यह भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, हम वह काम करेंगे जिसकी घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र में की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार गारंटी दी है। हम उसे पूरा करेंगे। 
विज्ञापन

 

ममता बनर्जी को शुभेंदु ने कितने वोटों से हराया?
नंदीग्राम में अधिकारी ने टीएमसी के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक अहम मोड़ तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं। अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि बनर्जी को 58,812 वोट मिले। वहीं, माकपा के श्रीजीव बिस्वास काफी पीछे रहे।


ये भी पढ़ें: देश में अब वाम दलों की कोई सरकार नहीं: आखिरी किला केरल भी ढहा, 1977 के बाद पहली बार वामपंथी राजनीति का अवसान

किस पार्टी ने कितनी सीटें हासिल कीं?
निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, 294 सीटों में से भाजपा ने 206 सीटें जीती हैं। टीएमसी ने 81 सीटें जीती हैं और एक सीट पर गिनती जारी है। कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेयूपी को भी 2 सीटें मिली हैं। माकपा केवल 1 सीट जीत पाई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed