{"_id":"66f530c87e4dc052230fd04a","slug":"tmc-says-lack-of-communication-over-parliamentary-panels-heads-kirti-azad-dola-sen-could-be-nominated-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC: संसदीय समिति में कीर्ति आजाद और डोला सेन को नामित कर सकती है टीएमसी, किरेन रिजिजू से मिले पार्टी नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC: संसदीय समिति में कीर्ति आजाद और डोला सेन को नामित कर सकती है टीएमसी, किरेन रिजिजू से मिले पार्टी नेता
Thu, 26 Sep 2024 03:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:30 PM IST
सार
टीएमसी के लोकसभा में 29 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं। टीएमसी को वाणिज्य समिति की अध्यक्षता करनी है, जो राज्यसभा के अधीन है। टीएमसी को रसायन एवं उर्वरक समिति की अध्यक्षता करनी है, जो लोकसभा के अधीन है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
टीएमसी संसद की रासायनिक और उर्वरक समिति का प्रमुख अपने सांसद कीर्ति आजाद को नामित कर सकती है। वहीं पार्टी अपनी राज्यसभा सांसद डोला सेन को संसद की वाणिज्य समिति का प्रमुख नामित कर सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने अपने बयान में कहा था कि टीएमसी ने संसदीय समितियों के अध्यक्षता के लिए अपने नेताओं के नाम नामित नहीं किए हैं। इस पर पार्टी ने बुधवार शाम को कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई सूचना नहीं मिली थी।
टीएमसी नेताओं ने संसदीय कार्यमंत्री से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री से संपर्क किया, जिसके बाद मंत्री ने उन्हें उन समितियों के बारे में जानकारी दी, जिनकी अध्यक्षता टीएमसी करेगी। टीएमसी के लोकसभा में 29 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं। टीएमसी को वाणिज्य समिति की अध्यक्षता करनी है, जो राज्यसभा के अधीन है। टीएमसी को रसायन एवं उर्वरक समिति की अध्यक्षता करनी है, जो लोकसभा के अधीन है। सूत्रों के अनुसार, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को रसायन एवं उर्वरक समिति की अध्यक्षता के लिए नामित किए जाने की संभावना है।
लोकसभा की 16 और राज्यसभा की आठ समितियां
रिजिजू ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के बाद लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के कार्यालयों को संसदीय समितियों के आवंटन के बारे में विवरण भेजा है। मंत्री ने कहा कि संसदीय समितियों की अध्यक्षता संसद में प्रत्येक राजनीतिक दल की संख्या के आधार पर तय की जाती है। इस संबंध में परामर्श संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है और परिणाम लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों को बताए जाते हैं, जो समितियों के गठन को अधिसूचित करते हैं। बता दें कि विभाग-संबंधी 24 स्थायी समितियों में से 16 की अध्यक्षता लोकसभा के सदस्य करते हैं और आठ की अध्यक्षता राज्यसभा के सदस्य करते हैं।