फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Sushmita Dev says Names of 30–40 lakh voters may be deleted in Assam before 2026 state polls

Assam: TMC सांसद का दावा- असम में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले हटाए जा सकते हैं 30-40 लाख मतदाताओं के नाम

Sat, 26 Jul 2025 07:52 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

बिहार में एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से 65 लाख लोगों के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए सांसद सुष्मिता देव ने कहा, जब असम में एसआईआर लागू होगा, तो 30 से 40 लाख लोगों के नाम कट जाएंगे। भाजपा से सावधान रहें। 

विज्ञापन
TMC MP Sushmita Dev says Names of 30–40 lakh voters may be deleted in Assam before 2026 state polls
तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव। - फोटो : एएनआई/संसद टीवी

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने शनिवार को बिहार में चल रहे एसआईआर की आलोचना करते हुए दावा किया कि यही प्रक्रिया अगले साल असम विधानसभा चुनाव से पहले दोहराई जाएगी और 30 से 40 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। उन्होंने देश में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि यह भाषा के आधार पर हो रही है तथा इसमें बंगालियों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सुष्मिता देव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, एसआईआर के माध्यम से बिहार में जो हो रहा है, चुनाव आयोग उसे असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और सभी भारतीय राज्यों में दोहराएगा। विपक्ष हर दिन संसद में यह मुद्दा उठा रहा है क्योंकि एनडीए सरकार इस पर बहस की अनुमति नहीं दे रही है। सुष्मिता देव ने एसआईआर को "असंवैधानिक और अवैध" बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को किसी की नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


30 से 40 लाख लोगों के नाम कट जाएंगे- सांसद
असम से पूर्व लोकसभा सांसद ने जोर देकर कहा, चुनाव आयोग मुझसे मेरी नागरिकता के बारे में सवाल नहीं कर सकता। यह गृह मंत्रालय का काम और अधिकार क्षेत्र है। बिहार में एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से 65 लाख लोगों के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए देव ने कहा, जब असम में एसआईआर लागू होगा, तो 30 से 40 लाख लोगों के नाम कट जाएंगे। भाजपा से सावधान रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा मतदाताओं के नाम हटाने के ऐसे हथकंडे फिर से अपना रही है क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि उसका समर्थन कम हो रहा है। जिसमें असम भी शामिल है। जहां वह अगले साल लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव लड़ेगी।  


ये भी पढ़ें: Manipur: पांच जिलों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद; DGP बोले- शांति बहाली के प्रयासों का परिणाम

देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की आड़ में बंगाली भाषी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सिर्फ बंगाली भाषी लोगों को ही संदिग्ध बताया जा रहा है। ममता बनर्जी कह रही हैं कि लोगों के दस्तावेज जांचिए। वह यह नहीं कह रहीं कि अवैध बांग्लादेशियों को देश में रहने दिया जाए। टीएमसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता जरूरी है और उन्होंने कांग्रेस से इस संबंध में पहल करने का आग्रह किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed