फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Mahua Moitra making tea in her new video News in Hindi

'क्या पता यह मुझे कहां ले जाए': सड़क किनारे चाय बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

Thu, 12 Jan 2023 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 08:36 AM IST
सार

यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार के दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही हैं।

विज्ञापन
TMC MP Mahua Moitra making tea in her new video News in Hindi
महुआ मोइत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर भाजपा की तीखी आलोचना को लेकर चर्चा में रहने वाली महुआ ने एक बार फिर से अलग अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने अब चाय बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-' चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए?' महुआ का यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बचपन में 'चायवाला' के तौर पर काम किया था। 

विज्ञापन

 
महुआ के लोकसभा क्षेत्र का है वीडियो 
यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार के दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे चार की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही हैं। 
विज्ञापन


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 
महुआ के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भाजपा के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, मुझे यकीन है कि यह आपको कहां ले जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश के लिए एक ही चायवाला काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed