{"_id":"63bf77fc659f33165a3c1665","slug":"tmc-mp-mahua-moitra-making-tea-in-her-new-video-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्या पता यह मुझे कहां ले जाए': सड़क किनारे चाय बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'क्या पता यह मुझे कहां ले जाए': सड़क किनारे चाय बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, वीडियो वायरल
Thu, 12 Jan 2023 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:36 AM IST
सार
यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार के दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर भाजपा की तीखी आलोचना को लेकर चर्चा में रहने वाली महुआ ने एक बार फिर से अलग अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने अब चाय बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-' चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए?' महुआ का यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बचपन में 'चायवाला' के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
महुआ के लोकसभा क्षेत्र का है वीडियो
यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार के दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे चार की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
Tried my hand at making chai… who knows where it may lead me :-) pic.twitter.com/iAQxgw61M0
विज्ञापन विज्ञापन— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) January 11, 2023
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
महुआ के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भाजपा के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, मुझे यकीन है कि यह आपको कहां ले जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश के लिए एक ही चायवाला काफी है।