{"_id":"6745a4215b029e85ca0d0f78","slug":"tmc-mp-kalyan-banerjee-on-maharashtra-assembly-election-results-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'? महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'? महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान
Tue, 26 Nov 2024 04:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, हमें कांग्रेस से बहुत उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' अपेक्षित परिणाम हासिल न कर सका और नतीजे हासिल करने में कांग्रेस की ओर से बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी।
- फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस हरियाणा या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे हासिल करने में असफल रही। उन्होंने कहा, हमें कांग्रेस से बहुत उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' अपेक्षित परिणाम हासिल न कर सका और नतीजे हासिल करने में कांग्रेस की ओर से बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा, अगर आप आज भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, तो 'इंडिया' गठबंधन मजबूत होना चाहिए और मजबूत बनाने के लिए एक नेता की जरूरत है। यह नेता कौन हो सकता है? यही मूल सवाल है। कांग्रेस ने सभी प्रयोग किए हैं, लेकिन वह विफल रही है।
विज्ञापन
'कांग्रेस को अपने अहंकार को दूर करना चाहिए'
टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि कांग्रेस को अपना अहंकार किनारे रखना चाहिए और ममता बनर्जी को 'इंडिया' गठबंधन की कमान सौंपनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की हार को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की थी। कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को चुनौती देने के लिए एकजुट नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया था। टीएमसी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व और जमीन से जुड़ाव ने उन्हें विपक्षी गठबंधन में सबसे उपयुक्त चेहरा बना दिया है।
विज्ञापन
हुगली जिले में एक रक्तदान शिविर के दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा था, 'कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को हालिया चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करना चाहिए और एकता को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर रखना चाहिए। उन्हें अपने अहंकार को किनारे करना चाहिए और ममता बनर्जी को 'इंडिया' गठबंधन का नेता मान लेना चाहिए।' उन्होंने कहा कि व्यावहारिक दृष्टिकोण के बिना विपक्ष के प्रयास डगमगाते रहेंगे।
ये रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें भाजपा ने 132, शिंदे की शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। वहीं, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं। जिसमें कांग्रेस ने 16 और शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं। महायुति गठबंधन में अजित पवार की राकांपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं।
संबंधित वीडियो-