फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Abhishek Banerjee says some people want to set Bengal on fire appeals to people to maintain peace

West Bengal: टीएमसी सांसद बनर्जी बोले- कुछ लोग बंगाल को आग में झोंकना चाहते हैं, लेकिन हमें शांति बनाए रखनी है

Sat, 12 Apr 2025 07:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 07:10 PM IST
सार

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल को आग में झोंकना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि राज्य में हिंसा और दंगे हों। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है और राज्य में शांति बनाए रखनी है। इस बीच, टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया। 
 

विज्ञापन
TMC MP Abhishek Banerjee says some people want to set Bengal on fire appeals to people to maintain peace
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोगों से बंगाल में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बंगाल को आग में झोंकना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि राज्य में हिंसा और दंगे हों, लेकिन हमें अफवाहों का शिकार नहीं होना है। हमें राज्य में शांति बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर विभाजन के बीज बोकर बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बंगाल के आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हम सभी को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। कुछ लोग चाहते हैं कि बंगाल जल जाए, लेकिन हमें ऐसा नहीं होने देना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: बंगाल में हिंसा में दो मौतें, 110 गिरफ्तार; मामले का क्या-कब-क्यों-कहां, जानें यहां

बनर्जी ने बंगाल में एसएससी भर्ती मामले पर भी की बात
टीएमसी सांसद बनर्जी ने पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं, लेकिन हमें फैसले की आलोचना करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह फैसला बंगाल के प्रति भाजपा के लगातार सौतेले रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने के पीछे एक वजह है, क्योंकि उन्होंने (केंद्र सरकार) ने 59 लाख जॉब कार्डधारकों के मनरेगा फंड को रोक दिया है। उन्होंने कुछ विसंगतियों के कारण आवास फंड को रोक दिया। उन्होंने कहा कि अयोग्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन कुछ अयोग्य उम्मीदवारों के लिए हजारों लोगों की नौकरियां छीनना गलत है। 

मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप
इस बीच, टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से भाजपा के नेतृत्व में कुछ राजनीतिक दल धर्म को हथियार बनाकर बंगाल में दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को बांटने की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमने जो देखा वह भाजपा की साजिश का नतीजा है। 




ये भी पढ़ें: Waqf Law: हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद; समसेरगंज में दो लोगों की मौत, धुलियान में एक व्यक्ति को लगी गोली

बंगाल में धारा 355 लागू करने की करेंगे मांग
मजूमदार ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वे पहले से ही ऐसी सांप्रदायिक घटना की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख करेंगे। इसके बाद मीडिया के सामने पश्चिम बंगाल में धारा 355 लागू करने की मांग की जाएगी। उन्होंने वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसा कानून क्यों बनाया, जिससे दो धर्मों के बीच दीवार खड़ी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले की जड़ भाजपा द्वारा क्रूर कानून बनाना है। हमने इस कानून का कड़ा विरोध किया है। हमारी सीएम ने भी साफ कर दिया है कि हम इस कानून को बंगाल में लागू नहीं करेंगे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed