फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Madan Mitra dons role of chaiwala and price of cup at Rs 15 lakh

बंगाल: टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने बेची चाय, एक कप की कीमत बताई 15 लाख

Mon, 02 Aug 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 02:56 AM IST
सार

मदन मित्रा कामरहाटी से तृणमूल के विधायक हैं। उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक कार्यक्रम में इकट्ठे हुए लोगों को मुफ्त में चाय की पेशकश की। लेकिन पैसे देने के इच्छुक लोगों के लिए एक कप की कीमत 15 लाख रुपये रखी गई।  
 

विज्ञापन
TMC MLA Madan Mitra dons role of chaiwala and price of cup at Rs 15 lakh
चाय बेचते तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा - फोटो : twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी खासा भाजपा के खिलाफ अपना मोर्चा खोले हुए है। साथ ही टीएमसी के बड़े नेता भी पीएम मोदी पर निशाना साधने से नहीं चूकते। तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा रविवार को चाय बेचते नजर आए। वह एक कार्यक्रम के दौरान केतली से चाय दे रहे थे और एक कप की कीमत 15 लाख रुपये बताई। 

विज्ञापन


दरअसल, राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री मित्रा पीएम मोदी पर तंज कस रहे थे इसके जरिये तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने चुनावी बातों की ओर इशारा किया कि नरेंद्र मोदी के 2014 के चुनावी वादे में हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा होने का वादा अभी बाकी है।
विज्ञापन


मदन मित्रा कामरहाटी से तृणमूल के विधायक हैं। उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक कार्यक्रम में इकट्ठे हुए लोगों को मुफ्त में चाय की पेशकश की। लेकिन पैसे देने के इच्छुक लोगों के लिए एक कप की कीमत 15 लाख रुपये रखी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थामे मित्रा ने कहा कि यह एक विशेष चाय है। मुझे आशा है कि यह मोदी जी द्वारा बनाई गई चाय के स्वाद से मेल खाती है, जब वे रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचते थे, जैसा कि उनके द्वारा दावा किया गया। 

आगे कहा कि मैं चाय मुफ्त में दे रहा हूं। लेकिन अगर आप मुझसे कीमत पूछते हैं, तो इसकी कीमत 15 लाख रुपये है, जिसका उन्होंने हर भारतीय से वादा किया था। इससे पहले मित्रा ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी की सवारी की थी। मित्रा के इस अंदाज को को प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी सराहा है। मित्रा फेसबुक पर विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।


विपक्षी दलों में खासकर टीएमसी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। हाल ही में ममता बनर्जी ने भी दिल्ली का दौरा किया था और अन्य पार्टियों के बड़े नेता जैसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed