फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Kalyan Ghosh purported video created controversy telling party workers to ensure opposition should not be able to field candidates in Panchayat Polls West Bengal

विवादित बोल: 'पंचायत चुनावों में विपक्ष उम्मीदवार तक न खड़े कर पाए', पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले टीएमसी विधायक

Sun, 01 May 2022 06:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 May 2022 06:57 PM IST
सार

टीएमसी विधायक कल्याण घोष एक वीडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह बताते हुए नजर आए हैं कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों में विपक्ष के एक भी उम्मीदवार को चुनाव न लड़ने दिया जाए। इसके बाद शुरू हुए विवाद में भाजपा ने कहा है कि इससे यह पता चलता है कि टीएमसी लोकतंत्र का कितना सम्मान करती है।

विज्ञापन
TMC MLA Kalyan Ghosh purported video created controversy telling party workers to ensure opposition should not be able to field candidates in Panchayat Polls West Bengal
टीएमसी विधायक कल्याण घोष - फोटो : facebook/kalyanghoshofficial

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसके बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस कथित वीडियो में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहते हुए दिखाई दिए कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों में विपक्ष उम्मीदवार तक न खड़े कर पाए। अगर विपक्षी दल अपने प्रत्याशी खड़े भी कर देते हैं तो उन्हें एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए।

विज्ञापन


हावड़ा जिले के दोमजुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक कल्याण घोष ने स्वीकार किया है कि यह बयान उन्होंने दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वीडियो में मेरे भाषण का केवल एक ही हिस्सा दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो का बाकी हिस्सा विपक्ष ने डिलीट करवा दिया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि यह पश्चिम बंगाल की सत्ता में आसीन पार्टी के लोकतंत्र के प्रति अनादर को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में घोष पार्टी कार्यकर्ताओं से कहते हैं, 'हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब दोमजुर में 2023 में होने वाले पंचायत चुनावों में विपक्ष का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। अगर विपक्ष का कोई प्रत्याशी हुआ भी तो सुनिश्चित करिए कि उसे एक भी वोट न मिलने पाए।' कल्याण घोष ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजीव बंदोपाध्याय को हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कल्याण घोष ने अपने बचाव में दी सफाई
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो के सामने आने के बाद टीएमसी विधायक घोष ने कहा, 'मैंने कहा था कि लोग पहले से ही मजबूती से हमारे साथ हैं। लेकिन हमें अपने संगठन का निर्माण इस तरह करना चाहिए कि हर व्यक्ति दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) की विकास पहलों में सहयोगी बन सके और विपक्ष को नाटकीय तरह से एक भी वोट न मिल पाए।' घोष का यह वीडियो सामने आने के बाद भाजपा आक्रामक हुई है।

भाजपा ने कहा, इससे टीएमसी का असली रंग दिखा
भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने कहा कि यह टीएमसी का असली रंग और लोकतंत्र के प्रति उनके असम्मान को दिखाता है। उन्होंने कहा कि 2018 में पिछले पंचायत चुनावों के दौरान खूब फर्जीवाड़ा हुआ था। विपक्षी उम्मीदवारों पर हमले हुए थे। कई प्रत्याशी नामांकन तक नहीं दाखिल कर पाए थे। अगर टीएमसी इसे दोहराना चाहती है तो फिर चुनाव की जरूरत ही क्या है? उसे पहले ही अपने प्रत्याशियों को विजेता घोषित कर देना चाहिए।


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जब टीएमसी के वरिष्ठ नेता सोवनदेव चटर्जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे यह नहीं पता है कि असल में घोष ने क्या कहा था। इसकी जानकारी किए बगैर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed