फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Mahua Moitra Cash for query case MP Nishikant Dubey and Advocate Jai Anant Dehadrai Lok Sabha Ethics Commi

Cash For Query: मोइत्रा मामले में लोकसभा समिति की बैठक आज; बयान दर्ज कराने पहुंचे निशिकांत दुबे-वकील देहाद्राई

Thu, 26 Oct 2023 12:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 26 Oct 2023 12:26 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र में दुबे ने देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया है। इसके बाद बिरला ने मामले को भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति के पास भेज दिया। 

विज्ञापन
TMC Mahua Moitra Cash for query case MP Nishikant Dubey and Advocate Jai Anant Dehadrai Lok Sabha Ethics Commi
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा। - फोटो : Social Media

विस्तार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई गुरुवार को संसद की आचार समिति के सामने पेश होने पहुंचे। दोनों ही समिति के सामने अपना बयान दर्ज करवाएंगे। 
विज्ञापन


निशिकांत ने लगाए हैं ये आरोप
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र में दुबे ने देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया है। इसके बाद बिरला ने मामले को भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति के पास भेज दिया। 
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने अपने  पत्र में यह भी कहा है कि वकील देहाद्राई इस विवाद से पहले मोइत्रा के काफी करीबी थे। उन्होंने ने अदाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए उनके और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच लेनदेन के सबूत साझा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में काफी बयानबाजी भी हो रही है। मंगलवार को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पत्र लिखा था। जिसे निशिकांत दुबे  ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर महुआ पर तंज कसा था। उन्होंने इसे धर्मयुद्ध की शुरुआत बताया था। 




महुआ ने किया पलटवार
वहीं, वैष्णव द्वारा निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र पर महुआ मोइत्रा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा था कि 'कौन झूठ बोल रहा है? दो दिन पहले फर्जी डिग्री वाले ने कहा कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को 'दुबई' लॉगिन सहित विवरण दे दिया है। अब अश्विनी वैष्णव कहते हैं यदि लोकसभा या एथिक्स कमेटी द्वारा पूछा गया तो एनआईसी भविष्य में जानकारी देगा। महुआ ने केंद्रीय मंत्री के पत्र को 'हास्यपद' बताते हुए यह भी लिखा कि वह इंतजार कर रही हैं कि निशिकांत दुबे के कथित तौर पर एयरपोर्ट के ATC रूम में अवैध रूप से घुसने के मामले में कब जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed