{"_id":"6418b6c40df07b80e10487b4","slug":"tmc-leader-kunal-ghosh-says-rahul-gandhi-has-miserably-failed-as-a-politician-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: टीएमसी का कांग्रेस पर हमला, घोष ने कहा- बतौर नेता पूरी तरह नाकाम हैं राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: टीएमसी का कांग्रेस पर हमला, घोष ने कहा- बतौर नेता पूरी तरह नाकाम हैं राहुल गांधी
Tue, 21 Mar 2023 01:15 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:15 AM IST
सार
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व करते हैं तो भाजपा की राह और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
टीएमसी नेता कुणाल घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कुणाल घोष ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पूरी तरह नाकाम राजनेता करार दिया है। घोष ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में दो बार भाजपा का मुकाबला करने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था और कहा था कि अगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व करते हैं तो भाजपा की राह और आसान हो जाएगी। ममता की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने ममता पर टीएमसी नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तारी से बचाने के लिए भाजपा के साथ डील करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
टीएमसी प्रवक्ता घोष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, राहुल गांधी राजनेता के तौर पर नाकाम साबित हुए हैं। दूसरे पार्टियां उन्हें नेता क्यों मानेंगी? वह 2014 और 2019 में दो बार केंद्र में भाजपा को हराने में असफल रहे हैं। जबकि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन
साथ ही घोष ने आरोप लगाया है कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा, वे (कांग्रेस) भाजपा के खिलाफ लड़ाई को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, सीपीएम और भाजपा में गुप्त गठबंधन है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस दावा करती है कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।
बता दें, टीएमसी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सागरदिघी उपचुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा था कि बंगाल में कांग्रेस, सीपीएम और भाजपा का नापाक गठजोड़ चल रहा है। बता दें, सागरदिघी उपचुनाव में टीएमसी को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
भाजपा को खुश करने की कोशिश कर रही है टीएमसी
घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी ईडी और सीबीआई से अपने नेताओं को बचाने के लिए भाजपा के साथ मिल गई है। चौधरी ने कहा कि टीएमसी, भाजपा को खुश करने के लिए सब कुछ कर रही है, ताकि वह अपने नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तारी बचा सके। कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बनाना इसी रणनीति का हिस्सा है। यह टीएमसी में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में विश्वसनीयता की कमी को दर्शाता है।