{"_id":"610d2e1d169d6e5b20348db5","slug":"tmc-leader-kakoli-ghosh-dastidar-slammed-central-government-over-proceedings-of-parliament-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोली घोष का केंद्र पर हमला: संवैधानिक ताने-बाने को बर्बाद कर रही है मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
काकोली घोष का केंद्र पर हमला: संवैधानिक ताने-बाने को बर्बाद कर रही है मोदी सरकार
Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने संसद में कार्यवाही को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निरंकुशता के रास्ते पर अग्रसर है और देश में विपक्ष और जनता की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या हम निरंकुशता की ओर बढ़ रहे हैं। संवैधानिक ताने-बाने को बर्बाद किया जा रहा है। यह बहुत ही दुख की बात है कि विपक्ष और जनता की मांगों को नजरअंदाज करके हम धीरे-धीरे अपना लोकतंत्र खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन
काकेली घोष ने कहा कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 विधेयक पारित हुए। ऐसा निरंकुश आचरण कभी नहीं देखा गया है। सरकार अध्यादेशों की ओर बढ़ रही है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी, एक जनरल स्टोर की तरह हो गई है। हम महंगाई औप कोरोना पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन उन पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
25 bills were passed in less than 21 mins. This autocratic behaviour has never been seen. The govt is moving towards ordinances. Business Advisory Committee has become like a general store. We wanted to discuss price hike, COVID, but they weren't discussed: Kakoli Ghosh Dastidar
— ANI (@ANI) August 6, 2021
विज्ञापन