फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Leader Abhishek Banerjee Slams BJP And PM modi ki guarantee

TMC: अभिषेक बनर्जी बोले- मोदी की गारंटी की कोई वारंटी नहीं, जानें टीएमसी नेता ने क्यों बोला राजनीति छोड़ दूंगा

Fri, 15 Mar 2024 04:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 04:05 AM IST
सार

टीएमसी नेता ने कहा कि मोदी की गारंटी की शून्य वारंटी है। बनर्जी ने भाजपा को बंगाल विरोधी करार दिया है। मैं एक वीडियो दिखा सकता हूं कि पीएम मोदी कितना झूठ बोलते हैं। मोदी जी की गारंटी की शून्य वारंटी है लेकिन टीएमसी अपने वादों को हमेशा निभाती है। 

विज्ञापन
TMC Leader Abhishek Banerjee Slams BJP And PM modi ki guarantee
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर निशाना साधा है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र को मनरेगा और आवास योजना के तहत वितरित धन पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करने की चुनौती दी। उन्होंने भाजपा को मामले में खुली बहस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद सरकार अगर यह साबित कर दे कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए बकाया धनराशि जारी की है तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके अलावा उन्होंने मोदी की गारंटी को शून्य वारंटी वाला बताया।

विज्ञापन

पूछा- विधानसभा में हार के बाद फंडिंग क्यों रोकी 
दरअसल, बनर्जी गुरुवार को जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अखबारों में विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा कि उन्होंने बंगाल को पैसा दिया। मैंने सुबह ट्वीट कर कहा कि अगर वह मनरेगा और आवास योजना के तहत वितरित धन पर एक श्वेत पत्र पेश कर सकें तो मैं उनके साथ कहीं भी बहस कर सकता हूं। केंद्र को एक रिपोर्ट पेश करनी चाहिए, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में पश्चिम बंगाल को कितनी धनराशि आवंटित की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह बताने का भी आग्रह किया कि विधानसभा चुनावों में हार के बाद से बंगाल की फंडिंग क्यों रोकी गई है। अगर वे यह सब साबित कर सकें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता साबित करने के लिए दूसरों से कागज मांग रही है। वे पहले यह साबित कर दें कि उन्होंने बंगाल को धन क्यों नहीं जारी किया है। बंगाल के अलावा अन्य सभी राज्यों को मनरेगा धनराशि प्राप्त हुई है।

विज्ञापन

भाजपा को बताया बंगाल विरोधी
टीएमसी नेता ने कहा कि मोदी की गारंटी की शून्य वारंटी है। बनर्जी ने भाजपा को बंगाल विरोधी करार दिया है। मैं एक वीडियो दिखा सकता हूं कि पीएम मोदी कितना झूठ बोलते हैं। मोदी जी की गारंटी की शून्य वारंटी है लेकिन टीएमसी अपने वादों को हमेशा निभाती है। भाजपा और पीएम गारंटी-वारंटी की बात करते हैं लेकिन अहम बात तो यह है कि जो लोग बंगाल में ही नहीं रहते वे कैसे गारंटी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed