फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Abhishek Banerjee lashed out at 1 percent of judiciary for ordering CBI probe in every case in state news in Hindi

West Bengal: 'एक फीसदी न्यायतंत्र' पर बरसे अभिषेक बनर्जी, हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने का लगाया आरोप

Sat, 28 May 2022 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 May 2022 08:27 PM IST
सार

हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने देश की न्याय व्यवस्था में शामिल कुछ लोगों पर हमला बोला और कहा कि ये लोग राज्य के हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
TMC leader Abhishek Banerjee lashed out at 1 percent of judiciary for ordering CBI probe in every case in state news in Hindi
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी शनिवार को देश के 'एक फीसदी न्यायतंत्र' पर बरसे। उन्होंने राज्य में हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने के लिए बनर्जी ने आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न का बदला हमने दो भाजपा सांसदों को टीएमसी में शामिल करके लिया है। 

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'मैं यह बात कह कर बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं कि न्यायतंत्र में एक या दो लोग ऐसे हैं जो (पश्चिम बंगाल के) हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे रहे हैं। यह न्यायतंत्र का केवल एक फीसदी है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको लगता है कि सच बोलने के लिए आप मेरे खिलाफ कार्रवाई करेंगे, तो मैं हजार बार सच बोलूंगा।
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इनमें स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की ओर से भर्ती अभियान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अपने दरवाजे खोल दें तो बंगाल से भाजपा का अस्तित्व मिट जाएगा'
टीएमसी महासचिव ने कहा कि हमें डराने के लिए सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का दुरुपयोग हो रहा है। वह बंगाल से जुड़े मामलों में मुझे दो बार दिल्ली समन कर चुके हैं। वह मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने फैसला किया कि दो भाजपा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कर मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दरवाजे खोल दें तो भाजपा का राज्य में अस्तित्व खत्म हो जाएगा।


बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह पिछले सप्ताह और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो पिछले साल सितंबर में भाजपा का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे। 

सुवेंदु अधिकारी को भी घेरा, मेदिनीपुर की विरासत बेचने का आरोप
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को निशाने पर लेते हुए बनर्जी ने दावा किया कि अधिकारी ने खुद को सीबीआई और ईडी से बचाने के लिए मेदिनीपुर की विरासत का सौदा किया है। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति था जो सरकार और पार्टी के बीच अवरोध की तरह काम करता था। मैं यहां वह अवरोध तोड़ने के लिए आया हूं। उस व्यक्ति ने खुद को बचाने के लिए अपनी आत्मा और मेदिनीपुर की विरासत व भावनाएं बेच दी हैं। वह एक कृतघ्न व्यक्ति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed