{"_id":"639f0d1d96f1b33bdb6ef8d5","slug":"tmc-delegation-meets-families-of-stampede-victims-in-asansol-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: आसनसोल में भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिला टीएमसी प्रतिनिधिमंडल, स्मृति ईरानी पहुंची कांथी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: आसनसोल में भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिला टीएमसी प्रतिनिधिमंडल, स्मृति ईरानी पहुंची कांथी
Sun, 18 Dec 2022 06:22 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता,
एजेंसी, कोलकाता,
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:22 PM IST
सार
ममता बनर्जी सरकार ने पहले प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।
विज्ञापन
टीएमसी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बंगाल के आसनसोल में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य के उद्योग मंत्री शशि पांजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भी परिवारों को वित्तीय मदद दी। भाजपा के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को भगदड़ मचने में कथित भूमिका के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिलाओं और एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। हालांकि, वे घटना से पहले ही वहां से रवाना हो गए थे। पुलिस ने कहा था कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। ममता बनर्जी सरकार ने पहले प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान पांजा ने इस त्रासदी के लिए आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी और उनकी पार्षद पत्नी चैताली सहित स्थानीय भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया और कहा कि उन्होंने 5,000 लोगों के बीच कंबल के लिए टोकन बांटे थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल में सिर्फ 500 लोगों के बैठने की जगह थी। उन्होंने अधिकारी की भी आलोचना की।
विज्ञापन
भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने घटना का राजनीतिकरण करने के लिए बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि दुख की इस घड़ी में वे शोक संतप्त परिवारों के घरों में भीड़ लगा रहे हैं और उनकी शांति भंग कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की
पंचायत चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी कस्बे में स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके साथ चाय पी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिन में मां नचिंदा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई राजनीतिक बयान नहीं दूंगी। मैंने केवल पश्चिम बंगाल के लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की थी।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में आईं ईरानी ने इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्य भाजपा के एक नेता ने कहा कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री 2023 में होने वाले पंचायत चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने के लिए आम आदमी तक पहुंचने की भाजपा की रणनीति के तहत यहां आई हैं। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांथी उत्तर और कांथी दक्षिण दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।