{"_id":"66d987a95c1b861dcb0e417f","slug":"tmc-criticises-bjp-other-parties-for-politicising-death-of-rg-kar-hospital-doctor-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Doctor Case: आरजी कर मामले में टीएमसी का भाजपा पर हमला, कहा- जूनियर डॉक्टर की हत्या पर हो रही राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Doctor Case: आरजी कर मामले में टीएमसी का भाजपा पर हमला, कहा- जूनियर डॉक्टर की हत्या पर हो रही राजनीति
Thu, 05 Sep 2024 03:58 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:58 PM IST
सार
टीएमसी नेता और मंत्री शशि पांजा ने कहा कि मामले में भाजपा अन्य दलों के साथ मिलकर राजनीति कर रही है। उनकी ओर से न्याय की कोई मांग नहीं की जा रही।
विज्ञापन
टीमएसी की नेता शशि पांजा।
- फोटो : ANI
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर हमला बोला है। टीएमसी नेता और मंत्री शशि पांजा ने कहा कि मामले में भाजपा अन्य दलों के साथ मिलकर राजनीति कर रही है। उनकी ओर से न्याय की कोई मांग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में हाल ही में दुष्कर्म रोधी विधेयक पेश किया गया था। इसमें भाजपा विधायक ने कहा था कि पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय मिलना चाहिए और अगर कोई देरी हुई तो सीबीआई को बख्शा नहीं जाएगा। पांजा ने दावा किया कि भाजपा अन्य दलों के साथ मिलकर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रही है। इससे पीड़िता के माता-पिता की परेशानी बढ़ रही है। भाजपा इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है। कोई न्याय नहीं मांग रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए फर्जी वीडियो की भी निंदा की, जिसमें पीड़िता के माता-पिता को चुप रहने के लिए रिश्वत देने की बात कही जा रही थी। पांजा ने कहा कि यह वीडियो भाजपा आईटी सेल ने वायरल किया था। यह पीड़िता के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता न्याय की मांग कर रहे हैं। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सीबीआई को जांच में तेजी लाकर अपराधियों के लिए त्वरित सजा का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस समेत हर कोई पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। हम भी तेजी से न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पांजा ने डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही उम्मीद जताई कि वे स्थिति सुधरने के बाद फिर से काम पर लौटेंगे। डॉक्टरों ने सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता ब्रत्य बसु ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज 23 दिन पहले सीबीआई को सौंप दिए थे। मगर अब तक सीबीआई की ओर से जांच में कोई तेजी नहीं लाई गई है। उन्होंने सीबीआई की पारदर्शिता की कमी और सूबतों के छेड़छाड़ के भाजपा के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है। हम जानना चाहते हैं कि किन सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है। सीबीआई इस पर चुप क्यों है?
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन