फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC complaints to EC about PM Modi's model code 'violation'

Model Code Violation: PM मोदी के खिलाफ TMC ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, सरकारी धन के इस्तेमाल का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 03:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को पीएम का एक वाट्सऐप मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा, जिसमें उनकी सरकार के कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया था।

विज्ञापन
TMC complaints to EC about PM Modi's model code 'violation'
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया है कि वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए केंद्र सरकार के कोष का इस्तेमाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


16 मार्च को पीएम का मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार को एक पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को पीएम का एक वाट्सऐप मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा, जिसमें उनकी सरकार के कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया था। टीएमसी नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी ने कथित तौर पर 15 मार्च को मतदाताओं को एक पत्र के रूप में संदेश लिखा था।
विज्ञापन


सरकारी खजाने का दुरुपयोग
उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे अपने शिकायत पत्र में कहा, 'प्रधानमंत्री के कार्यालय का उपयोग करके, भाजपा ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए एक संदेश की आड़ में उपरोक्त पत्र जारी किया है। यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग है। अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में इस तरह का व्यापक प्रचार-प्रसार भाजपा और पीएम मोदी के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है। यह भारत के चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा और उसके उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी खजाने का इस्तेमाल पार्टी के चुनावी अभियानों के लिए नहीं करने और वाट्सऐप पर भेजा गया पत्र वापस लेने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं।

ओ'ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र को मतदाताओं तक भेजने में जो भी लागत आई हो, उसे भाजपा और पीएम मोदी के 'चुनावी व्यय' में शामिल किया जाना चाहिए।


भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन
तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने भी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे अपने शिकायती पत्र में साकेत गोखले ने पीएम मोदी की चिलकलुरिपेट यात्रा का जिक्र किया है, जहां उन्होंने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एनडीए की एक रैली को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed