फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC attacks BJP leaders on Mhadei river dispute, demands clarification from Home Minister

Mhadei Row: महादयी नदी के विवाद पर टीएमसी ने भाजपा नेताओं पर किया हमला, गृहमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग

Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

टीएमसी के संयुक्त संयोजक सैमिल वॉल्वोइकर ने शुक्रवार को गोवा भाजपा नेताओं से कहा कि आपको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछली रैली के दौरान दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को शाह गोवा में रैली करेंगे, इस दौरान आप उनसे स्पष्टीकरण मांगे।

विज्ञापन
TMC attacks BJP leaders on Mhadei river dispute, demands clarification from Home Minister
Mhadei Water Authority - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा पर टीएमसी का हमला महादयी नदी के पानी को लेकर है, जो गोवा और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। टीएमसी ने आलोचना करते हुए कहा कि गोवा भाजपा नेता पानी विवाद के बाद भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्पष्टीकरण मांगे भाजपा नेता
टीएमसी के संयुक्त संयोजक सैमिल वॉल्वोइकर ने शुक्रवार को गोवा भाजपा नेताओं से कहा कि आपको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछली रैली के दौरान दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को शाह गोवा में रैली करेंगे, इस दौरान आप उनसे स्पष्टीकरण मांगे।

विज्ञापन

बैकफुट पर आई भाजपा
दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली के दौरान शाह ने दावा करते हुए कहा था कि गोवा ने महादयी के पानी को कर्नाटक की तरफ मोड़ने के लिए सहमति दे दी है। इस वजह से गोवा में भाजपा बैकफुट पर आ गई थी। गोवा के कई नेताओं ने इस तरह के बयानों से इनकार भी किया था। वॉल्वोइकर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे को शाह से 16 अप्रैल को उनकी यात्रा के दौरान स्पष्टीकरण मांगना चाहिए। शाह 16 अप्रैल को गोवा के फरमागुडी में एक रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा-कर्नाटक में पुराना विवाद
टीएमसी नेता ने कहा कि यह शर्मनाक है कि गोवा भाजपा नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के मुद्दों में इस बार महादयी  भी शामिल है। गोवा-कर्नाटक कई दशकों से महादयी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर झगड़ते हैं। कर्नाटक पर गोवा अक्सर नियमों और समझौतों की अनदेखी का आरोप लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed