फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC accuses Amit Shah of violating MCC ahead of Bengal bypolls, urges EC to issue show-cause notice

Politics: अमित शाह पर TMC ने लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, EC से नोटिस जारी करने की मांग की

Tue, 29 Oct 2024 06:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बंगाल उपचुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पार्टी ने चुनाव आयोग से कारण बताओ नोटिस जारी करने का आग्रह किया है।
 

विज्ञापन
TMC accuses Amit Shah of violating MCC ahead of Bengal bypolls, urges EC to issue show-cause notice
अमित शाह पर TMC ने लगाया आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पश्चिम बंगाल की अपनी हालिया यात्रा के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य में आधिकारिक समारोह में राजनीतिक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग
राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव आयोग से भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस जारी करने की भी अपील की और चुनाव आयोग से उपचुनाव वाले जिलों में आधिकारिक समारोहों में उन्हें जनीतिक टिप्पणी करने से रोकने का निर्देश मांगा है। टीएमसी ने आरोप लगाया, हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से आदर्श आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन के बारे में आपका तत्काल ध्यान चाहते हैं, जो उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल में एकीकृत चेक पोस्ट, यात्री टर्मिनल और मैत्री द्वार के उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ।
 
आधिकारिक कार्यक्रम में अमित शाह ने की टिप्पणी
टीएमी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए अमित शाह को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने की मांग की है। टीएमसी ने उपचुनावों से पहले अमित शाह और भाजपा नेताओं को एमसीसी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने से रोकने के लिए संबंधित हितधारकों को उचित निर्देश/आदेश देने की मांग की। निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संदर्भ का दायरा उत्तर 24 परगना के अंतर्गत आने वाले हरोआ और नैहाटी के चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों के प्रशासनिक जिलों को कवर करता है, इसके बावजूद अमित शाह ने 27 अक्तूबर को उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल में आधिकारिक कार्यक्रम में राजनीतिक रूप से टिप्पणी करना चुना।

2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव लाएं- शाह की अपील
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को बांग्लादेश की सीमा से लगे पेट्रापोल लैंड पोर्ट पर एक नए यात्री टर्मिनल भवन और एक कार्गो गेट 'मैत्री द्वार' का उद्घाटन किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमित शाह ने कहा था, 2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव लाएं। (हम) घुसपैठ को खत्म करेंगे और राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे।

इन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव 2026 में होना है। फिलहाल राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों में नवंबर में उपचुनाव होंगे। जिनमें कूचबिहार जिले में सीताई, अलीपुरद्वार में मदारीहाट, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हरोआ, पश्चिम मेदिनीपुर में मेदिनीपुर और बांकुरा में तालडांगरा है। ये उपचुनाव इस साल के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण होंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed