फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TISS Students in Mumbai watch BBC documentary amid protest by BJP youth wing

Mumbai: चेतावनी के बावजूद TATA इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी, भारी बवाल की आशंका

Sun, 29 Jan 2023 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Jan 2023 02:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के विरोध के बावजूद मुंबई स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने परिसर के बाहर  बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखी।

विज्ञापन
TISS Students in Mumbai watch BBC documentary amid protest by BJP youth wing
टाटा इंस्टीट्यूट - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के विरोध के बावजूद मुंबई स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने परिसर के बाहर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखी। प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों के इस तरह से डॉक्यूमेंट्री देखने पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार ने घटना की निंदा की। वहीं मुंबई पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कर्मियों को तैनात किया था कि कानून और व्यवस्था की समस्या न हो।

विज्ञापन


पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बादजूद छात्रों ने देखी डॉक्यूमेंट्री
छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की एक सामूहिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई थी । इसलिए उन्होंने इसे शनिवार को लैपटॉप और मोबाइल फोन पर संस्थान द्वारा चेतावनी के बावजूद एक निश्चित समय और स्थान पर देखा। इसकी भनक भाजपा की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं को लग गई थी और वे कैंपस के बाहर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द करने की मांग की और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


केंद्र ने पिछले हफ्ते ट्विटर और यूट्यूब पर ब्लॉक करने के निर्देश दिए
वहीं केंद्र ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री  को एक "प्रचार टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया है जिसमें निष्पक्षता का अभाव है और एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। अधिकारी ने कहा कि उचित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीआईएसएस परिसर के बाहर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारी ने कहा कि भाजपा की युवा शाखा ने वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए एक शिकायत दर्ज की है, कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed