तीस हजारी बवाल : पुलिस व पब्लिक से मारपीट कर कानून हाथ में ले रहे वकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की तीस हजारी अदालत में कार पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद की आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सोमवार को कई जगहों पर वकीलों ने खुलेआम कानून अपने हाथ में लिया। उन्होंने न सिर्फ पुलिसकर्मियों बल्कि पत्रकारों व आम लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
वकीलों की मारपीट के कुछ वीडियो तो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। साकेत कोर्ट के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ अदालत परिसर के बाहर वकीलों ने मारपीट की। घटना के कथित वीडियो में वकील मोटर साइकिल पर सवार पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर रहे हैं।
उनमें से एक वकील उस पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता भी दिख रहा है। जब पुलिसकर्मी वहां से वापस जाने की कोशिश करता है, तो वकील पीछे से उस पर हेलमेट भी फेंक कर मारता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक साकेत कोर्ट में एक पुलिसकर्मी को पीटा गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया इन घटनाओं से कई संबंधित वीडियो दिनभर वायरल रहे।
An on-duty policeman was thrashed by a group of lawyers at Saket district court in #Delhi #Lawyers @DelhiPolice #Shameful pic.twitter.com/5md2hZFOw4
— Saurabh Trivedi (@saurabh3vedi) November 4, 2019
Lawyers corner a litigant & assault him on the street outside Saket district court. Litigrants and court staff not allowed to enter the court. In the vacant court rooms adjournments were sought & lawyers gathered in huge numbers shouting slogans against police. @IndianExpress pic.twitter.com/UrhSjhntEl
— Anand Mohan (@mohanreports) November 4, 2019
ऑटो चालक के साथ मारपीट
साकेत कोर्ट के बाहर ही एक ऑटो चालक को कथित तौर पर निशाना बनाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर दिखाई गई हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट के पास एक बाइक सवार की पिटाई गई। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो दिखाया गया, जिसमें वकील एक आम व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे हैं। पोस्ट करने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसे मजबूरी में बाइक छोड़कर भागना पड़ा। कई पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई, जिनमें महिला पत्रकार भी शामिल थीं।
Some more glimpses of lawlessness by #GoonsInBlack in national capital. Shame on @cpdelhi and @DelhiPolice for allowing this to happen. Show some spine. Better to get transferred than looking the other way as people are endangered. pic.twitter.com/u4G3teIcro
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) November 4, 2019
तस्वीरें भी वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है। कथित तौर पर तीस हजारी कोर्ट के बाहर गेट पर लगे एक पोस्टर की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई।
