फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Time bomb threat in train reportedly created a stir

ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम होने की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 28 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 28 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Time bomb threat in train reportedly created a stir
भारतीय रेल - फोटो : PTI

ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम होने की सूचना से शुक्रवार दोपहर को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। टाइमर में बम फटने का समय शाम 4.05 बजे सेट होने से सभी की सांसें थमी रहीं। जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वाड को लेकर स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने दो घंटे तक प्लेटफार्म एक, दो व तीन का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला।

विज्ञापन


ग्वालियर से आई समता व मंगला एक्सप्रेस को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी ली। जब बम की सूचना अफवाह निकली तब पुलिस ने राहत की सांस ली। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के कार्यालय से इनपुट मिला कि ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम रखा हुआ है। जिसके फटने का समय टाइमर में 4.05 बजे फीड किया गया है।
विज्ञापन


टाइम बम इंजन के पीछे लगी एक-दो बोगी में रखा है। सूचना देने वाले ने टाइमर में भरे गए टाइम 4.05 बजे को देखा है। वह ट्रेन के बारे में नहीं बता सका है। यह बम नक्सलियों ने रखा है। इसकी सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर एसएसपी, एसपी सिटी कई थानों का फोर्स, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। तब तक जीआरपी व आरपीएफ सूचना से अनभिज्ञ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed