{"_id":"5748a24c4f1c1b544b690730","slug":"time-bomb-threat-in-train-reportedly-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम होने की सूचना से मचा हड़कंप ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम होने की सूचना से मचा हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
Updated Sat, 28 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम होने की सूचना से शुक्रवार दोपहर को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। टाइमर में बम फटने का समय शाम 4.05 बजे सेट होने से सभी की सांसें थमी रहीं। जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वाड को लेकर स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने दो घंटे तक प्लेटफार्म एक, दो व तीन का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला।
विज्ञापन
ग्वालियर से आई समता व मंगला एक्सप्रेस को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी ली। जब बम की सूचना अफवाह निकली तब पुलिस ने राहत की सांस ली। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के कार्यालय से इनपुट मिला कि ग्वालियर से आने वाली ट्रेन में टाइम बम रखा हुआ है। जिसके फटने का समय टाइमर में 4.05 बजे फीड किया गया है।
विज्ञापन
टाइम बम इंजन के पीछे लगी एक-दो बोगी में रखा है। सूचना देने वाले ने टाइमर में भरे गए टाइम 4.05 बजे को देखा है। वह ट्रेन के बारे में नहीं बता सका है। यह बम नक्सलियों ने रखा है। इसकी सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर एसएसपी, एसपी सिटी कई थानों का फोर्स, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। तब तक जीआरपी व आरपीएफ सूचना से अनभिज्ञ थी।
विज्ञापन