{"_id":"63ea01bc8bde23877707dc1b","slug":"tiger-attack-two-of-the-same-family-died-in-a-tiger-attack-in-kodagu-karnataka-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Attack: कर्नाटक के कोडागु में बाघ के हमले में एक ही परिवार के दो की मौत; राहुल ने की परिजनों से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tiger Attack: कर्नाटक के कोडागु में बाघ के हमले में एक ही परिवार के दो की मौत; राहुल ने की परिजनों से मुलाकात
Mon, 13 Feb 2023 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडागु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडागु
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Feb 2023 03:02 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और उनकी टीमों ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाघ के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, केरल की सीमा से सटे पोन्नमपेट तालुक के पल्लेरी गांव में आज सुबह 75 वर्षीय खेतिहर मजदूर राजू की मौत हो गई, जबकि उनके पोते चेतन (18) की रविवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चेतन के पिता मधु को भी हमले में चोटें आई हैं और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मैसूर जिले के खेतिहर मजदूर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और उनकी टीमों ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बाघ के हमले से इलाके के स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और उन्होंने बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Kerala | Wayanad MP of Congress Rahul Gandhi meets family of tiger attack victim pic.twitter.com/ki53tS8gXZ
— ANI (@ANI) February 13, 2023