{"_id":"5c6b24d6bdec2273934e1fe6","slug":"tickets-of-vande-bharat-express-booked-for-next-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 10 दिन के लिए बुक हुईं वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले 10 दिन के लिए बुक हुईं वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटें
Tue, 19 Feb 2019 03:04 AM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 19 Feb 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटें अगले 10 दिन के लिए बिक गई हैं। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन मंगलवार के लिए 121 प्रतिशत, बुधवार के लिए 112 प्रतिशत, शुक्रवार के लिए 109 प्रतिशत और शनिवार के लिए 114 प्रतिशत बुक है। इसी प्रकार 24 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक ट्रेन औसतन 104 प्रतिशत बुक है।
विज्ञापन