फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tibetan PM presence at US envoy’s dinner, China objects 

अमेरिकी राजदूत के डिनर में तिब्बती पीएम के शामिल होने से भड़का चीन

Sun, 29 Jan 2017 05:29 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sun, 29 Jan 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
Tibetan PM presence at US envoy’s dinner, China objects 

नई दिल्ली में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा की ओर से आयोजित रात्रिभोज में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की मौजूदगी ड्रैगन को नागवार गुजरी है। अमेरिकी राजदूत के इस कदम से चीन बौखला गया है। शनिवार को चीन ने कहा कि तिब्बत मामले का इस्तेमाल करके आंतरिक मामले में किसी भी देश का हस्तक्षेप कतई बर्दाश्त नहीं है। वह इसका पूरी तरह विरोध करता है। इस रात्रिभोज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी शिरकत किया था। 

विज्ञापन


दरअसल, 15 जनवरी को रिचर्ड वर्मा ने भारत आए अपने दोस्त एवं हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया था, जिसमें निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री लोबसंग सांग्ये भी मौजूद रहे। एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दुनिया के किसी भी देश ने निर्वासित तिब्बत सरकार को मान्यता नहीं दी है। लिहाजा हम किसी भी देश के साथ इस तरह के आधिकारिक संपर्क के पूरी तरह खिलाफ हैं।’ 
विज्ञापन

 

रात्रिभोज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी थे शामिल

Tibetan PM presence at US envoy’s dinner, China objects 
क‌िरण र‌िज‌िजू

मंत्रालय ने कहा, ‘हम तिब्बत मसले की आड़ में चीन के आंतरिक मामले में किसी देश के हस्तक्षेप का विरोध करते हैं।’ डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने से पहले रिचर्ड वर्मा की ओर से आयोजित निजी रात्रिभोज की जानकारी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक किया था।

​उन्होंने ट्वीट कर अमेरिकी राजदूत का शुक्रिया अदा किया था। उनकी ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में रिचर्ड वर्मा, तिब्बत के प्रधानमंत्री समेत अन्य अमेरिकी राजदूत नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि चीन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के दौरे और उनसे संपर्क का अक्सर विरोध करता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed