फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thugs took away gold from Gujarat bullion businessman by handing over fake notes bearing Anupam Kher picture

गुजरात: अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोट थमा 2.1 किलो सोना ले उड़े ठग, 1.60 करोड़ में तय हुआ था सौदा

Tue, 01 Oct 2024 05:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:06 AM IST
सार

सराफा कारोबारी मेहुल ठक्कर ने बताया कि उन्हें 500 रुपये के जाली नोटों के 26 बंडल थमाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। घटना 24 सितंबर की है। नोटों पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा था।
 

विज्ञापन
Thugs took away gold from Gujarat bullion businessman by handing over fake notes bearing Anupam Kher picture
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

गुजरात में दो अज्ञात व्यक्ति अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले जाली नोट थमाकर सराफा कारोबारी का 2.1 किलो सोना लेकर रफूचक्कर हो गए। कारोबारी मेहुल ठक्कर ने यहां नवरंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


मेहुल ने बताया कि उन्हें 500 रुपये के जाली नोटों के 26 बंडल थमाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। घटना 24 सितंबर की है। नोटों पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा था। शिकायत के अनुसार ठक्कर के पास आभूषण की एक दुकान के मालिक और परिचित प्रशांत पटेल का फोन आया। पटेल ने 2.1 किलो सोना खरीदने की बात कही, जिसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की रकम तय हुई। ठक्कर ने 24 सितंबर को अपने कर्मचारियों को पटेल से अंगड़िया पेढ़ी (हवाला) कार्यालय में मिलने का निर्देश दिया। जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें तीन लोग मिले, जिन्होंने उन्हें 500 रुपये के नोटों के बंडल थमा दिए। 
विज्ञापन


मशीन से गिने नोट
तीनों व्यक्तियों ने कर्मचारियों को मशीन उपलब्ध कराई और पैसे गिनने के लिए कहा। इसके बाद उनमें से दो लोग शेष 30 लाख रुपये लाने के बहाने सोने के बिस्कुट लेकर चले गए, जबकि तीसरा व्यक्ति वहीं रुक गया। ठक्कर के कर्मचारियों ने गिनती के लिए जब प्लास्टिक की पन्नी से नोटों को बाहर निकाला तो देखा कि नोट जाली हैं, जिसके बाद उन्होंने तीसरे व्यक्ति से पूछताछ की। तीसरे व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह तो बस अंगड़िया पेढ़ी के लिए नोट गिनने की मशीन देने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed