फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three villages sealed after thousands of people attend MLA father and religious preacher funeral in Assam

असम: विधायक के पिता और धार्मिक उपदेशक के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, तीन गांव सील

Sun, 05 Jul 2020 10:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागांव Published by: आसिम खान Updated Sun, 05 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Three villages sealed after thousands of people attend MLA father and religious preacher funeral in Assam
विधायक के पिता के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग - फोटो : Twitter

असम के नागांव जिले में एक जाने-माने धार्मिक उपदेशक और विधायक के पिता के अंतिम संस्कार (जनाजे) में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हजारों लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद क्षेत्र में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ गई है। कोरोना के प्रसार के डर से अधिकारियों ने तीन गावों को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने उस क्षेत्र के आसपास के तीन गांवों को सील कर दिया है जहां सभा हुई थी। दो जुलाई की दोपहर को अखिल भारतीय जमीयत उलेमा और आमिर-ए-शरीयत के उपाध्यक्ष खैरुल इस्लाम को उनके मूल स्थान पर एक कब्रिस्तान में दफन किया गया था। खैरुल इस्लाम का 87 साल के थे। 

विज्ञापन


खैरुल इस्लाम का परिवार चाहता था कि अंतिम संस्कार तीन जुलाई को हो लेकिन बाद में उसे दो जुलाई कर दिया गया। उनके बेटे और नागांव की धींग निर्वाचन क्षेत्र से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम द्वारा फेसबुक पर कुछ तस्वीरें साझा की गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तस्वीरों में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम संस्कार में कम से कम 10,000 लोग शामिल हुए थे। नागांव के उपायुक्त जादव सैकिया ने कहा कि दो पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। एक पुलिस द्वारा और दूसरा एक मजिस्ट्रेट द्वारा। सैकिया ने कहा कि वायरस के किसी भी प्रसार को रोकने के प्रयास को लेकर आसपास के तीन गांवों को सील कर दिया गया है।

सैकिया ने आगे कहा कि सभा में कोई कानून और व्यवस्था के मुद्दे नहीं थे। लेकिन जनाजे में शामिल हुए लोगों ने कोरोना महामारी के नियमों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क आदि का उल्लंघन किया। दोनों पुलिस मामले किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। हम मामले की जांच करेंगे और कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे।


विधायक इस्लाम ने द संडे एक्सप्रेस को बताया कि मेरे पिता एक बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति थे और उनको मानने वाले लोगों की बहुत बड़ी संख्या थी। हमने मृत्यु और अंतिम संस्कार के बारे में प्रशासन को सूचित किया था। लोगों की संख्या को सीमित करने के लिए पुलिस ने कई वाहनों को वापस लौटने के लिए कहा लेकिन फिर भी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed