फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three truck drivers arrested with banned pan masala gutkha by dhulia crime branch

महाराष्ट्र : धुलिया में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित पान मसाला के साथ तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 03:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 May 2021 03:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से 3 ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा बिक्री करने के लिए धुलिया भेजा गया था जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Three truck drivers arrested with banned pan masala gutkha by dhulia crime branch
ट्रक चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के धुलिया में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के साथ तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। ये पान मसाला करीब 37 लाख 28 हजार रुपये का बताया जा रहा है। धुलिया क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को संवाददाता को संबोधित करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश से 3 ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा बिक्री करने के लिए धुलिया भेजा गया था जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त कर लिया। तीनों वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अधिकारी शिवाजी बुध्वंत को खुफिया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित गुटखा धुलिया में सप्लाई की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने एनएच पर रेकी कर ट्रक चालक महेंद्र रमनवल तिवारी निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, प्रमोद जटाशंकर उपाध्याय निवासी वाराणसी, गोवर्धन जंगी लाल गौड़ निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed