फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three students arrested in Mumbai for performing car stunt in Public

वीडियो : चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर रहे थे स्टंट, तीन छात्र गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 12:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 10 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Three students arrested in Mumbai for performing car stunt in Public
चलती गाड़ी में स्टंट करते युवा - फोटो : ANI

चलती गाड़ी के साथ तरह-तरह के प्रयोग और स्टंट करने का नतीजा सड़क पर चलने वाले किसी भी व्यक्ति को भारी पड़ सकता है। गाड़ियों के साथ खतरनाक स्टंट करने के ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिसमें स्टंटबाजों के साथ-साथ कई निर्दोषों का भी नुकसान हो जाता है। ऐसी घटनाएं सामान्य तौर पर लोगों के बीच सार्वजनिक जगहों को लेकर डर का भाव पैदा करती हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक ताजा मामला मुंबई में सामने आया है। 7 जून को मुंबई की कार्टर रोड पर तीन युवक एक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। स्टंट के दौरान उनके शरीर का आधा से भी ज्यादा हिस्सा गाड़ी से बाहर था। वीडियो देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी परिस्थिति में अगर जरा सी भी चूक होती तो, बात जान-माल पर आ सकती थी।
विज्ञापन

 



इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर कार को सीज कर लिया है। पुलिस ने स्टंट करने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद सुलतान शेख (20), समीर सहीबोले (20), अनस शेख (19) के रूप में हुई है। ये तीनों कॉमर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और गोवंडी स्थित म्हाडा कॉलोनी के रहने वाले हैं। इन पर आईपीसी की धारा 279, धारा 336 और मोटर वईकल ऐक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed