फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three storey building portion collapsed in mumbai 17 people have been rescued

मुंबई में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, मलबे से 17 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
three storey building portion collapsed in mumbai 17 people have been rescued
मुंबई में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया - फोटो : ANI

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दक्षिण में स्थित क्राफेड मार्केट इलाके के पाास मंगलवार रात करीब नौ बजे तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया। इमारत का हिस्सा गिरने से कई लोग उसमें दब गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इमारत के मलबे से करीब 17 लोगों को देररात तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


एजेंसी की खबर के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलदास रोड स्थित यूसुफ नाम की इमारत का एक हिस्सा करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अचानक गिर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह बहुत पुरानी इमारत थी और राज्य आवास एजेंसी म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की सूचना मिलने पर मुंबई दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया था। तब मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमएसी) के आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर ने बताया कि अग्निशमन दल के जवान और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है।


मुंबई के दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगडाले ने बताया कि एहतियातन पास की द्वारकादास इमारत और यूसुफ इमारत के बचे हुए हिस्से को खाली करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed