फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Three people died due to heavy rains in Thane

Maharastra: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश का कहर, तीन की मौत, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

Sat, 17 Sep 2022 03:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई है। साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ के हालात है। भिवंडी शहर में बारिश से तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन
Three people died due to heavy rains in Thane
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बारिश का कहर देखने को मिला है। शनिवार को इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 122.14 मिमी बारिश होने से जीवन अस्त-वस्त हो गया। बारिश की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, ठाणे शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है।
विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ  के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि इस सीजन की एक दिन में शहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, ठाणे शहर में इस सीजन में अब तक कुल 2690.40 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 3164.27 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई है। साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ के हालात है। भिवंडी शहर में बारिश से संबंधित तीन मौत हुई है। यह ठाणे जिले का सबसे अधिक प्रभावित हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने ली तीन की जान
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, सुभाष नगर में बिजली कंपनी का एक कर्मचारी गलती से नदी में गिर गया, जबकि पांच साल की बच्ची गुलनाज अंसारी शहर के दीवानशाह दरगाह इलाके में उफनते नाले में बह गई। इसके अलावा तीसरी घटना में सोनाले गांव में एक व्यक्ति खदान में गिर गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed