फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three men sentenced to life by Kerala court for gangrape of Dalit girl; one sent to jail for 30 years

Kerala: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन को आजीवन कारावास-एक को 30 साल की जेल

Tue, 31 Oct 2023 08:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 08:33 PM IST
सार

Kerala: 'लड़की दलित समुदाय से ताल्लुक रखती थी। चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन चार में एक उसका दोस्त था। इन्होंने तीन अक्तूबर, 2021 को जिले के एक पर्यटन स्थल पर नशील जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।' 

विज्ञापन
Three men sentenced to life by Kerala court for gangrape of Dalit girl; one sent to jail for 30 years
Court Order - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के कोझिकोड जिले में दो साल पहले एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से तीन लोगों को एक अदालत ने मंगलवार को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चौथे को 30 साल की जेल की सजा मिली।

विज्ञापन

 

फास्ट ट्रैक अदालत के न्यायाधीश सुहैब एम ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत दलित लड़की के खिलाफ अत्याचार के अपराध के लिए सयुज, राहुल और अक्षय को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अभियोजक मनोज अरूर ने बताया कि शेष आरोपी शिबू को एससी/एसटी कानून के तहत दोषी नहीं ठहराया गया क्योंकि वह खुद दलित है। अभियोजक ने बताया कि अदालत ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के अपराध के लिए चारों आरोपियों को दोषी ठहराया और 30-30 साल की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त, अदालत ने चारों पर कुल 5.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। 
  

विज्ञापन

पुलिस मुताबिक, लड़की (17 वर्षीय) दलित समुदाय से ताल्लुक रखती थी। चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन चार में एक उसका दोस्त था। इन्होंने तीन अक्तूबर, 2021 को जिले के एक पर्यटन स्थल पर नशील जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

लड़की का दोस्त उसके ही इलाके में रहता था। उसने ही लड़की को बुलाया और उसे पर्यटन स्थल पर ले गया था। वहां पहुंचने पर वह उसे एक रेस्तरां में ले गया और उसे एक गिलास जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद उसने अपने तीन दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे उसके घर के पीछे की ओर फेंक दिया। 

उन्होंने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया कि उसके साथ क्या किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभियोजक ने बताया कि हैरान और डरी हुई पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया और नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाके के स्थानीय निवासियों ने बचाया। तब उसने अपनी आपबीती घरवालों को बताई। इसके बाद उसके परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed