{"_id":"63522fe592c0b3741f59c385","slug":"three-members-of-banned-pfi-from-kamrup-district-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के कामरूप से पीएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन पर कार्रवाई जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के कामरूप से पीएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन पर कार्रवाई जारी
Fri, 21 Oct 2022 11:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:06 AM IST
सार
कामरूप के एसपी हितेश राय ने बताया कि पीएफआई से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई से पनवेल से पीएफआई के चार पदाधिकारियों व सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई महाराष्ट्र एटीएस ने की थी।
विज्ञापन
पीएफआई पर लगा प्रतिबंध
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई जारी है। असम पुलिस ने आज कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कामरूप के एसपी हितेश राय ने बताया कि पीएफआई से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। छायागांव इलाके से भी पीएफआई के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। इसे मिलाकर कुल चार को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को मुंबई से पनवेल से पीएफआई के चार पदाधिकारियों व सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई महाराष्ट्र एटीएस ने की थी।
केंद्र ने पिछले माह लगाई थी पाबंदी
केंद्र सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर आईएसआईएस (ISIS) जैसे वैश्विक आतंकी समूहों से संपर्क होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले माह पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 300 से ज्यादा लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Kamrup, Assam | Police arrested 3 members of the banned PFI from Nagarbera area in Assam's Kamrup district Friday morning, also detained another person linked with PFI: SP Hitesh Ch. Ray
— ANI (@ANI) October 21, 2022