{"_id":"684e6559533c54d43500bb37","slug":"three-killed-eight-injured-as-speeding-truck-hits-bus-in-maharashtra-know-all-about-it-in-hindi-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत, आठ घायल
Sun, 15 Jun 2025 11:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह अहिल्यानगर जिले में तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राज्य राजमार्ग पर सुबह करीब 6 बजे हुई।
विज्ञापन
लोनी से संगमनेर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी जा रही लग्जरी बस से टकराया
एक अधिकारी ने बताया कि लोनी से संगमनेर की ओर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी की ओर जा रही लग्जरी बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बस के आठ यात्री भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान हुई
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संगमनेर के रहने वाले ट्रक के सह-चालक फिरोज लाला शेख (46) और हरियाणा की बस यात्री अंजू रवींद्र वाल्मिक (39) और संगमनेर के प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संगमनेर तालुका पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन