फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three children died in hunger in Delhi & CM Kejriwal drank 80 thousand liquor in two hours

दिल्ली पस्त और दिल्ली का सीएम मस्त : कपिल मिश्रा

Fri, 10 Aug 2018 05:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
Three children died in hunger in Delhi & CM Kejriwal drank 80 thousand liquor in two hours
कपिल मिश्रा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने आप सरकार पर गंभीर टिप्पणी की है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि एक तरफ तो दिल्ली में तीन बच्चियों की भूख से तड़पकर मौत हो जाती है, वहीं अरविंद केजरीवाल अपने दो घंटे के होटल में रहने के दौरान एक लाख 85 हजार का खर्च कर देते हैं। इससे भी शर्मनाक बात यह है कि 80 हजार रुपए की धनराशि केवल शराब पीने पर खर्च कर दी जाती है। 

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि एक तरफ तो दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं केजरीवाल 'बेशर्म अय्याशी' दिखा रहे हैं। कपिल ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक कवि की पंक्तियों में परिवर्तन करते हुए लिखा है कि- 
विज्ञापन

'काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास में 
उतरा है पूर्ण स्वराज केजरीवाल के निवास में'

इसलिए हो रहा हमला
दरअसल, गुरुवार को मीडिया में एक खबर आई जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जब गए थे, तब महज दो घंटे के लिए एक होटल में ठहरे थे। कथित रुप से इस दो घंटे में होटल का खर्च एक लाख 85 हजार का आया। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इसमें भी 80 हजार रुपये सिर्फ शराब पीने पर खर्च किए गए। दरअसल, अरविंद केजरीवाल आम आदमी की राजनीति करने की बात करते रहे हैं। यही कारण है कि यह मामला सामने आने के बाद भाजपा उनके ऊपर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed