{"_id":"5dba2b688ebc3e93ad106f28","slug":"three-chief-justice-of-highcourt-transferred-ajay-kumar-will-be-chief-justice-of-mp-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला, अजय कुमार मित्तल होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला, अजय कुमार मित्तल होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Thu, 31 Oct 2019 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसों का बुधवार को तबादला कर दिया गया। विधि मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही को मद्रास हाईकोर्ट भेजा गया है। सितंबर में जस्टिस विजया ताहिलरमानी के इस्तीफे के बाद जस्टिस विनीत कोठारी को मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल का तबादला पटना हाईकोर्ट किया गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस अकील कुरैशी को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं, जस्टिस अजय कुमार मित्तल का ट्रांसफर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट कर दिया गया है। जस्टिस मित्तल मेघालय हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। जस्टिस रवि शंकर झा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। इसके अलावा, पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस राकेश कुमार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस अमित रावल को केरल हाईकोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन