{"_id":"5b7ad1e542c7924648030354","slug":"thousands-of-rss-workers-gathered-for-helping-kerala-floods-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: तबाही के बीच मदद के लिए जुटे संघ के हजारों कार्यकर्ता, तीनों सेनाओं ने भी दिखाया दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: तबाही के बीच मदद के लिए जुटे संघ के हजारों कार्यकर्ता, तीनों सेनाओं ने भी दिखाया दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में तीनों सेनाओं और एनडीआरएफ के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवक भी अपना सहयोग दे रहे हैं। केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की सरकारों द्वारा जो राहत सामग्री भेजी जा रही है संघ के स्वयंसेवक उन्हें पहुंचाने के भी काम में लगे हुए हैं। स्वयंसेवक लोगों को दुर्गम स्थानों से भी निकालने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि केरल में लगभग 3700 राहत शिविर चल रहे हैं उनमें लगभग 7 लाख लोगों को शरण दी गई है। संघ के प्रचारक रह चुके पत्रकार नरेंद्र सहगल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी की सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक ऐसी किसी भी प्राकृतिक आपदा और विदेशी आक्रमण के समय पीड़ितों और सैनिकों की सहायता के लिए सबसे पहले पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन