{"_id":"5a01d98b4f1c1ba7678ba06e","slug":"those-who-do-not-have-the-aadhaar-do-not-worry-their-mobile-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिनके पास नहीं है आधार, घबराएं नहीं चलता रहेगा उनका मोबाइल'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जिनके पास नहीं है आधार, घबराएं नहीं चलता रहेगा उनका मोबाइल'
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनके पास आधार नंबर नहीं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। दूर संचार सचिव अरुणा सुंदराजन ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिनके पास आधार नंबर नहीं है, उनके मोबाइल फोन नंबर बंद नहीं होंगे। हालांकि जिनके पास आधार नंबर है और वह उसे मोबाइल फोन से नहीं जोडना चाहते, इस पर दूरसंचार सचिव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने भी इसके बाबत अभी कुछ नहीं कहा है। केन्द्र सरकार का कहना है कि आधार नंबर और इससे केन्द्र सरकार की विभिन्न सेवाओं को जोड़ने को लेकर उच्चतम न्यायालय में मामला विचाराधीन है। समझा जा रहा है कि सरकार इस मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
ओटीपी समेत अन्य विकल्प
दूरसंचार विभाग ने मोबाइल फोन को आधार नंबर से जोड़ने के लिए तीन नियमों को आगे बढ़ा रही है। ताकि लोगों को इसमें किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी), मोबाइल एप्प तथा इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मोबाइल फोन के उपभोक्ता दूर संचार सेवा प्रदाता कंपनी के स्टोर पर जाकर भी फोन को आधार से जोड़ सकते हैं। इसी तरह से विदेश में रह रहे लोगों के मोबाइल फोन को आधार से जोड़ने के विकल्पों पर विचार हो रहा है।