फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is how youths from Tripura are joining G-20

Tripura: त्रिपुरा से युवाओं को जोड़ने का बन रहा यह ताना बाना, जी-20 से ऐसे जुड़ रहे युवा

Sat, 14 Jan 2023 12:00 AM IST
निर्मल कांत आशीष तिवारी, अमर उजाला, अगरतला
आशीष तिवारी, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 12:00 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 के अंतर्गत वाई-20 यानी यूथ 20 इंगेजमेंट ग्रुप भी पूरे देश में सभाएं आयोजित करेगा।

विज्ञापन
This is how youths from Tripura are joining G-20
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ट्विटर/अनुराग ठाकुर

विस्तार

त्रिपुरा से युवाओं को जोड़ने के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। यह रोड मैप सिर्फ त्रिपुरा ही नहीं बल्कि देश के सभी युवाओं को एक बड़े मंच के साथ पूरी दुनिया में अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए शुरू हुआ है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगरतला में आयोजित युवा संवाद  कार्यक्रम में इस पूरे रोड मैप के बारे में ना सिर्फ विस्तार से चर्चा की बल्कि उसकी दुनिया भर के मंच पर उपयोगिता भी बताई।

विज्ञापन

 
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 के अंतर्गत वाई-20 यानी यूथ 20 इंगेजमेंट ग्रुप भी पूरे देश में सभाएं आयोजित करेगा। वाई-20 टॉक को सभी विश्वविद्यालयों, विद्यालयों, एनवाईकेएस, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स तक लेकर जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस माध्यम से हमारे युवाओं की बात दुनिया के सभी नेता सितम्बर में सुनेंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा युवा कैसे देश और विश्व को आगे बढ़ाएगा, इसका हम पूरा डॉक्यूमेंट बना कर हम सितम्बर में दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों के नेताओं को देंगे। ताकि हमारी युवा शक्ति के बारे में पूरी दुनिया को एहसास हो सके। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युवा हमारे पास हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

विज्ञापन

युवा भारत के भविष्य के सूत्रधार, उनपर बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगरतला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 के माध्यम से हम अपने गौरवशाली इतिहास कला संस्कृति और साहित्य से दुनिया को रूबरू करा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा इसका एक बड़ा उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी हमारे युवाओं पर है। युवाओं को भविष्य के भारत का सूत्रधार बताते हुए वह कहते हैं कि हमारे युवाओं को तय करना है कि भविष्य का भारत कैसा होगा। युवाओं को देश और दुनिया और है क्लाइमेट चेंज के बारे में भी जानकारी रखनी होगी। इसके अलावा तकनीकी रूप से दक्ष होते हुए भी हमें अपने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के बारे में भी पूरी जानकारी रखनी चाहिए।
 

आठ जिलों में बनाए जाएंगे इनडोर स्टेडियम
अनुराग ठाकुर ने त्रिपुरा युवाओं को जोड़ते हुए बताया कि किस तरीके से यहां सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि 8 जिलों में इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। स्टेडियम में 15 से 20 गेम्स की सुविधाएं होंगी। देश की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए हर जिले हर शहर में जिम्नास्ट और खिलाड़ी चाहिए। इसलिए स्पोर्ट्स की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार हर तरीके से आगे बढ़ रही है। ताकि खेल के माध्यम से हमारे देश का युवा आगे बढ़ कर दुनिया में नाम रोशन करें।
 

विज्ञापन

मोदी सरकार की निर्णायक नीति से हारा अलगाववाद
अनुराग ठाकुर ने इस कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ जिस तरीके से मोदी सरकार ने निर्णायक नीति अपनाते हुए स्पष्ट कार्रवाईयां की हैं उससे अलगाववाद हारा है। नार्थ ईस्ट में इंसर्जेन्सी में 89 प्रतिशत की कमी आयी है। आज आफ्सपा को अधिकतर क्षेत्रों से वापस ले लिया गया है। रिकॉर्ड पीस एग्रीमेंट हुए हैं। इसी प्रकार जम्मू कश्मीर में जहां आतंकवादी तिरंगा नहीं लहराने देते थे वहां से धारा 370 को खत्म किया। आज कश्मीर की गली-गली में तिरंगा लहरा रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने सभी युवाओं से "चेंज एजेंट" बनने को कहा। ताकि वह बदलाव के साथ वह खुद भी आगे बढ़े और देश को भी आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed