फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This government promised a double-digit growth rate but they did not do said P Chidambaram

चिदंबरम ने जीडीपी पर जश्न के लिये भाजपा का उड़ाया मजाक

Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
This government promised a double-digit growth rate but they did not do said P Chidambaram
पी चिदंबरम

कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों को लेकर जश्न मनाने का शनिवार को मजाक उड़ाया। चिदंबरम ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि जैसा अनुमान था, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर पहली तिमाही की तुलना में एक प्रतिशत कम रही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल पहली तिमाही के आंकड़े काफी कमतर आधार पर थे। यह वृद्धि दर में किसी उछाल का संकेत नहीं देता है और इसमें भाजपा के लिये जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं है।’’ चिदंबरम ने कहा, अनुमान है कि अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही और जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में इसी तरह की वृद्धि रहेगी बशर्ते कि अचानक कोई झटका न लग जाये। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये सात प्रतिशत वृद्धि दर नया सामान्य स्तर है और 2018-19 भी एक सामान्य साल होने वाला है।’’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही जो कि पिछली तीन तिमाहियों में सबसे कम है। हालांकि भारत अब भी वृद्धि दर के मामले में चीन से आगे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि आज पहले से कहीं ज्यादा बड़ी कंपनियां बैंक दिवालिया हैं जो पहले नहीं थीं। पहले से कहीं अधिक परियोजनाएं लटकी हुई हैं। अधिक बैंक खाते पहले से कहीं ज्यादा एनपीए वाले हो गए हैं। पी चिदंबरम ने आगे कहा कि अधिक बैंकों को पहले से कहीं ज्यादा उधार देने से रोक दिया गया है। हर जगह संकट बना हुआ है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed