{"_id":"5de918608ebc3e549f349970","slug":"thiruvananthapuram-press-club-secretary-m-radhakrishan-arrested-for-assaulting-woman-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से मारपीट के आरोप में त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब के सचिव राधाकृष्णन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला पत्रकार से मारपीट के आरोप में त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब के सचिव राधाकृष्णन गिरफ्तार
Thu, 05 Dec 2019 08:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 05 Dec 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब के सचिव एम राधाकृष्णन को महिला पत्रकार और उसके पुरुष मित्र पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राधाकृष्णन को गुरुवार की शाम यहां क्लब की इमारत से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
महिला पत्रकारों का एक समूह सुबह से ही प्रेस क्लब में राधाकृष्णन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा था। साथ में समूह उनको सचिव पद से हटाने और महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
नेटवर्क ऑफ वूमेन इन मीडिया (एनडब्ल्यूएमआई) भारत ने भी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरल महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, आरोपों को खारिज करते हुए राधाकृष्णन ने गिरफ्तारी के बाद दावा किया कि उन्होंने वास्तव में महिला पत्रकार और उनके परिवार की रक्षा करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब के सचिव के खिलाफ मंगलवार को एक महिला पत्रकार और उसके एक पुरुष मित्र के साथ मारपीट करने आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसका एक पुरुष मित्र 30 नवंबर को उसके आवास पर आया था।
महिला ने आरोप लगाया कि प्रेस क्लब के सचिव एम राधाकृष्णन कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और महिला के मित्र को भी यह सवाल करते हुए जबरन वहां आए कि इतनी रात में वह उसके घर क्यों आया। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि हाथापाई के दौरान सचिव ने महिला को एक किनारे कर दिया और उसके बच्चों के सामने उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की।
हालांकि, राधाकृष्णन ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (केयूडब्ल्यूजे) ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया और जांच पूरी होने तक राधाकृष्णन को निलंबित कर दिया।