{"_id":"5d56aef78ebc3e89e748f03f","slug":"thirty-five-crocodiles-rescued-in-vadodara-by-forest-department-wildlife-and-animal-welfare-ngos","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा में 31 जुलाई से अब तक बचाए गए 35 मगरमच्छ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वडोदरा में 31 जुलाई से अब तक बचाए गए 35 मगरमच्छ
Fri, 16 Aug 2019 07:48 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े में हुई भारी बारिश के बीच अब तक 35 मगरमच्छ बचाए जा चुके हैं। वडोदरा और इससे लगे इलाको में एक अगस्त की सुबह तक प्रतिदिन करीब 500 मि.मी. बारिश हुई है, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन
उफनती विश्वमित्र नदी का पानी शहर के कई इलाकों में घुस आया, जिसके साथ कई मगरमच्छ भी आ गए। वडोदरा क्षेत्र वन अधिकारी निधि दवे के अनुसार आठ अगस्त तक करीब 22 मगरमच्छ बचाए गए। इसके बाद से शहर के कई इलाकों से कम से कम 13 और मगरमच्छ बचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अलावा, वन्यजीव और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवक और एनडीआरएफ की टीमें शहर के कुछ हिस्सों से मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ने और बचाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन