फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   third wave: Extended helping hand, South Korean companies provided medical equipments

तीसरी लहर से बचाव: मदद के लिए बढ़ाया हाथ, दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने दिए चिकित्सा उपकरण

Mon, 12 Jul 2021 08:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 08:52 PM IST
सार

देश में तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए दूसरे देश भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनियां खासतौर से चिकित्सा उपकरण भेज रही हैं। 
 

विज्ञापन
third wave: Extended helping hand, South Korean companies provided medical equipments
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव के मद्देनजर साउथ कोरियाई कंपनियां येलहेल्थकेयर और ह्वासुंग इंडस्ट्री ने कोरिया रिपब्लिक एंबेसी के ट्रेड व इंवेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस क्वात्रा नई दिल्ली के सहयोग से भारत में यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन को ऑक्सीमीटर से युक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (येल) और सेफ़्टी सूट सेट्स (ह्वासुंग) डोनेट किया।

विज्ञापन


इन कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन को ये चिकित्सा सामग्रियां प्रदान की हैं। यह कोविड-19 वॉरियर्स के प्रति उनकी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) पहल का हिस्सा है। यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन में नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और अन्य सहित भारत के आठ मेट्रो शहरों के कोरियाई एसोसिएशन शामिल हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन के पदाधिकारी क्वात्रा कार्यालय पहुंचे और कंपनी के प्रतिनिधियों से ऑक्सीमीटर युक्त 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (येल) व 200 सेफ़्टी सूट सेट्स प्राप्त किए। येल हेल्थल्केयर द्वारा प्रदत्त ऑक्सीमीटर युक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक सफल उपकरण है जो दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चिकित्सा उपकरणों को असम, बिहार और तमिलनाडु समेत 10 छोटे राज्यों में रहने वाले कोरियाई नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ह्वासुंग इंडस्ट्री के 'लेवल-डी सेफ्टी सूट सेट' ने भी अपनी विशेषताओं के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एफडीए द्वारा प्रमाणित यह सेफ़्टी सूट पहनने में सुविधाजनक और वायरस से बचाव में सहायक है।

क्वात्रा के प्रेसिडेंट श्री जियोंग येओल यू ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भारत में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) इमरजेंसी मेडिकल व हेल्थ सपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कोविड -19 महामारी का मुकाबला करने के लिए, कोरियाई निर्माता द्वारा बनाए जाने वाले चिकित्सा उपकरणों और पीपीई किट को भारत सरकार, यहां के संस्थानों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को सौंपना है।

इस पहल को लेकर क्वात्रा साउथ वेस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मून यंग किम ने कहा, पहले कदम के रूप में हमने भारत में कोरियाई एसोसिएशन और कोरियाई नागरिकों के लिए काम करने वाले भारतीय संस्थानों का समर्थन करने का फैसला किया। इसके बाद, हम इंडियन इंडस्ट्री कन्फेडरेशन जैसे इंडस्ट्री बॉडीज और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जैसे सरकारी संस्थानों को मेडिकल सप्लाई डोनेट करने की योजना बना रहे हैं।


कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत का सहयोग करने के लिए क्वात्रा लगातार कोरियाई कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।क्वात्रा ऐसी कोरियाई कंपनियों को भी प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है और चिकित्सा आपूर्ति की शिपिंग लागत वहन कर रहा है जिसे वे भारत में आयात कर रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों को डोनेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed