{"_id":"61c35ddb07662310d712f3d3","slug":"third-wave-along-with-omicron-new-cases-of-corona-also-started-increasing-epidemiologists-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की आहट: ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना के भी नए मामले बढ़ने लगे, महामारी विशेषज्ञों को अंदेशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीसरी लहर की आहट: ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना के भी नए मामले बढ़ने लगे, महामारी विशेषज्ञों को अंदेशा
Wed, 22 Dec 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:48 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए। यह बीते छह माह के सर्वाधिक आंकड़ा हैं। बुधवार को दिल्ली में संक्रमण दर 0.20 फीसदी रही। इस दौरान कोई मौत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमिक्रॉन वैरिएंट के देश में बढ़ते मामलों के बीच कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में छह माह के बाद सबसे अधिक केस मिले हैं। वहीं मुंबई में नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहली व दूसरी लहर में भी देश के दोनों महानगर कोरोना के गढ़ बन गए थे, इसलिए एक बार फिर यहां केस बढ़ने से महामारी की तीसरी लहर का अंदेशा पैदा होने लगा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए। यह बीते छह माह के सर्वाधिक आंकड़ा हैं। बुधवार को दिल्ली में संक्रमण दर 0.20 फीसदी रही। गनीमत है कि इस दौरान कोई मौत दर्ज नहीं हुई। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,42,515 हो गई महामारी से अबतक 25,102 मरीजों की जान गई है। अभी 624 मरीज उपचाराधीन हैं, जो एक दिन पहले के 557 मरीजों से अधिक हैं। बुधवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 184 हो गई। मंगलवार को यह संख्या 173 थी।
विज्ञापन
मुंबई में 490 केस मिले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को कोरोना के 490 नए केस मिले। इसे मिलाकर महाराष्ट्र में पिछले 48 दिनों में सबसे अधिक 1201 मरीज मिले हैं। मुंबई में मंगलवार के मुकाबले संक्रमण के 160 अधिक मामले आए। मुंबई में बीते 24 घंटे में किसी की कोरोना से जान नहीं गई है, लेकिन महाराष्ट्र में 8 ने कोरोना के आगे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुंबई में 2,419 एक्टिव केस
मुंबई में अब तक 7,68,148 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16,366 मौत महामारी से हुई है। बीते 24 घंटे में शहर में 45,014 नमूनों की जांच की गई है। मुंबई में अब 2,419 सक्रिय केस हैं। मुंबई में 14 इमारतों को सील किया गया है।
ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 238 हुई, 15 राज्यों तक पहुंचा
इस बीच, देश में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' के संक्रमितों की संख्या 238 हो गई है। सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं। 57 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 15 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (22), केरल (24), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।